कंपनियां

Delhivery Share Price: Q4 नतीजों के बाद शेयरों में बिकवाली का तगड़ा दबाव, अक्टूबर 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

BSE पर कंपनी का शेयर 9.84 फीसदी की गिरावट के साथ 392.05 रुपये पर है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 21, 2024 | 12:57 PM IST

Delhivery Share Price: लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता डेल्हीवेरी लिमिटेड (Delhivery Ltd) के शेयरों में कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद मंगलवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। यह अक्टूबर 2022 के बाद से स्टॉक में देखी गई सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। 20 और 21 अक्टूबर 2022 को कंपनी का स्टॉक क्रमशः 16% और 18% गिर गया था।

21 मई को टूटा शेयर

कंपनी का रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़ने के बावजूद इसके शेयरों में मंगलवार को लगभग 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

शेयर प्राइस

फिलहाल, BSE पर कंपनी का शेयर 9.84 फीसदी की गिरावट के साथ 392.05 रुपये पर है। वहीं, इंट्रा-डे में यह 11.93 फीसदी फिसलकर 383.90 रुपये तक टूटकर आ गया था।

यह भी पढ़ें: Wheels India Q4 results 2024: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 64.3 फीसदी बढ़ा

कैसा रहा Delhivery का मार्च तिमाही परिणाम?

लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery को पिछले तिमाही के मुकाबले कम घाटा हुआ। इसकी एक वजह है सप्लाई चेन और ट्रक सेवाओं में ज़्यादा सामान पहुंचाना। कंपनी को मार्च के अंत में खत्म हुई तिमाही में 68.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में घाटा 159 करोड़ रुपये था।

हालांकि, ये घाटा एनालिस्ट्स के अनुमान से ज़्यादा रहा। एनालिस्ट्स ने 25.86 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया था। कुल आमदनी में 13.5% की बढ़ोतरी हुई और 2,195 करोड़ रुपये हो गई।

लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। ज्यादा से ज्यादा ई-कॉमर्स कंपनियां अपना सामान पहुंचाने का काम खुद करने लगी हैं, ताकि पैसा बचा सकें। इससे पहले ये काम वो थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनियों को देती थीं।

एनालिस्ट का मानना था कि पिछली तिमाही में व्यापार से व्यापार (B2B) कारोबार में सामान की मात्रा बढ़ेगी। लेकिन उन्हें चिंता थी कि इतनी मात्रा बढ़ने पर भी कंपनियां उतना ही पैसा कमा पाएंगी या नहीं।

First Published : May 21, 2024 | 12:57 PM IST