facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA Safety Report: हवाई क्षेत्र में विमानों के पास आने की घटनाएं कम हुईं

Advertisement

विमान सुरक्षा में बड़ी प्रगति, ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम की चेतावनियों में 92% की गिरावट दर्ज

Last Updated- September 04, 2024 | 10:55 PM IST
DGCA

हवाई क्षेत्र में विमानों के नजदीक आने की घटनाओं में पिछले दो साल के मुकाबले साल 2023 में 25 प्रतिशत तक की कमी आई है। ऐसी घटनाएं तब होती हैं, जब दो विमान हवा में उड़ते हुए काफी नजदीक आ जाते हैं और उनके टकराने का खतरा हो जाता है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नियामक ने यह भी कहा कि ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम (जीपीडब्ल्यूएस) की चेतावनियों की संख्या भी इस दौरान 92 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। चेतावनी प्रणाली ऐसी विमान सुरक्षा सुविधा है, जो विमान के जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होने के खतरे की सूचना पायलटों को देती है।

नियामक ने साल 2023 में हुई ऐसी घटनाओं की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि ऐसी घटनाओं में कमी ने राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा योजना (एनएएसपी) के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में उसकी सहायता की है। विमानन सुरक्षा योजना के तहत सालाना कई लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं, जिनका आकलन डीजीसीए अपनी वार्षिक सुरक्षा समीक्षा के जरिये करता है।

इस समीक्षा के संबंध में डीजीसीए ने कहा, ‘आंकड़ों से संचालित यह दृष्टिकोण विमानन क्षेत्र की वृद्धि की राह में सुरक्षा संस्कृति में मजबूती सुनिश्चित करता है और आने वाले सुरक्षा मसलों की पहचान करने तथा मौजूदा प्रक्रियाओं को लगातार सुधार की मजबूत सुविधा मुहैया कराता है।’

डीजीसीए ने कहा, ‘पिछले दो वर्षों से तुलना करने पर सुरक्षा प्रदर्शन के इस आकलन संकेत मिलता है कि भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रति 10 लाख उड़ानों में जोखिम वहन करने वाले एयरप्रॉक्स (हवा में पास आने की घटनाओं) की संख्या में 25 प्रतिशत तक की कमी आई है और लक्ष्य हासिल हुआ है।’ नियामक ने कहा ‘⁠प्रति 10,000 प्रस्थानों पर जीपीडब्ल्यूएस/ ईजीपीडब्ल्यूएस चेतावनी की संख्या में 92 प्रतिशत तक की कमी आई है और लक्ष्य हासिल हुआ है।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement