कंपनियां

Dhunseri Tea को घरेलू मांग बढ़ने से चाय उद्योग का परिदृश्य सकारात्मक रहने की उम्मीद

Dhunseri Tea के पास वर्तमान में 12 चाय बागान और उनसे संबद्ध चाय बागान कारखाने हैं। यह सभी असम में स्थित हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 25, 2024 | 2:19 PM IST

चाय विनिर्माता कंपनी धुनसेरी टी एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को घरेलू मांग बढ़ने से चाय उद्योग का परिदृश्य सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

कंपनी ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों से कहा, ‘‘ बढ़ती विनिर्माण लागत ने मुनाफे पर दबाव डाला है और असंगठित क्षेत्र से अनुचित प्रतिस्पर्धा के कारण उद्योग को कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उद्योग को अधिकारियों से प्रभावी प्रोत्साहन की उम्मीद है।’’ कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में 60.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

प्रबंधन ने कहा कि चाय उद्योग को मौसम संबंधी अनिश्चितताओं, उत्पादन लागत में वृद्धि तथा असंगठित क्षेत्र से अनुचित प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी घरेलू बाजार में चाय की बढ़ती मांग से धुनसेरी टी को सकारात्मक परिदृश्य की उम्मीद है।

कंपनी के पास वर्तमान में 12 चाय बागान और उनसे संबद्ध चाय बागान कारखाने हैं। यह सभी असम में स्थित हैं।

First Published : July 25, 2024 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)