facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend Stock: मुनाफा घटा फिर भी यह पावर यूटिलिटी कंपनी दे रही 450% का डिविडेंड, नोट कर ले रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Q3FY25 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.3 प्रतिशत घटकर 282 करोड़ रुपये पर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 301 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Last Updated- January 10, 2025 | 8:46 PM IST
Dividend Stock

CESC Q3 results: बिजली बनाने और बेचने वाली कंपनी CESC लिमिटेड ने शुक्रवार, 10 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। Q3FY25 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.3 प्रतिशत घटकर 282 करोड़ रुपये पर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 301 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। घाटा होने के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ ही अपने निवेशकों को 450% डिविडेंड का ऐलान किया है।

CESC की कमाई बढ़ी, और साथ में खर्चा भी

शेयर बाजार को दी सूचना में CESC ने बताया, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 3,561 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,244 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 3,497 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,595 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 3,301 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,657 करोड़ रुपये हो गई।

Also read: FPI Trend: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

शेयरहोल्डर्स को CESC देगी 450% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का भी किया ऐलान

पावर यूटिलिटी कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 4.50 रुपये (450%) प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2025 तय की गई है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement