कंपनियां

DMRC ने पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच सुरंग बनाने के लिए तकनीकी बोली आमंत्रित की

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरंग नवीनतम तकनीक का उपयोग करके बनाई जाएगी और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 10, 2023 | 12:00 PM IST

पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए DMRC द्वारा जारी निविदा के लिए तकनीकी बोली आमंत्रित की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वित्तीय बोली अभी आमंत्रित नहीं की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरंग नवीनतम तकनीक का उपयोग करके बनाई जाएगी और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने 23 फरवरी को पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच भूमिगत सुरंग के निर्माण के लिए निविदा जारी की थी और 27 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए गए। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, तकनीकी बोली आमंत्रित की जा चुकी है और जांच व हस्ताक्षर की प्रक्रिया अभी जारी है।

First Published : June 10, 2023 | 12:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)