कंपनियां

Dodla Dairy Q1 Results: डोडला डेयरी का पहली तिमाही का मुनाफा 86 प्रतिशत बढ़कर 65 करोड़ रुपये

Dodla Dairy Q1 Results: वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल आय बढ़कर 918.53 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 22, 2024 | 1:31 PM IST

डोडला डेयरी लिमिटेड का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 65.02 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 34.97 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल आय बढ़कर 918.53 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 830.65 करोड़ रुपये थी। हैदराबाद स्थित डोडला डेयरी देश की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक है।

First Published : July 22, 2024 | 1:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)