कंपनियां

Adani Group को एक दिन में डबल झटका, NSE ने ग्रुप कंपनियों से मांगी सफाई

कंपनी ने कहा, ''एक्सचेंज ने 'अदाणी ग्रुप स्टॉक' नाम से हालिया खबरों के संबंध में अदानी एंटरप्राइजेज से स्पष्टीकरण मांगा है।''

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 21, 2024 | 2:03 PM IST

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की मुसीबत एक के बाद एक बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी अदालत की तरफ से रिश्वतखोरी के आरोपों के बादनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ग्रुप की कंपनियों से सफाई मांगी है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने 21 नवम्बर को कॉरपोरेट अनाउंसमेंट में बताया कि एनएसई की तरफ से इस मामले में सफाई मांगी गई है।

कंपनी ने कहा, ”एक्सचेंज ने ‘अदाणी ग्रुप स्टॉक’ नाम से हालिया खबरों के संबंध में अदानी एंटरप्राइजेज से स्पष्टीकरण मांगा है।”

अमेरिकी अदालत में गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और छह अन्य लोगों ने $265 मिलियन की रिश्वत देकर इंडियन गवर्नमेंट अफसरों से सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल किए। इन प्रोजेक्ट्स से अगले 20 सालों में $2 बिलियन का मुनाफा होने की उम्मीद थी।

Adani green ने $600 मिलियन जुटाने प्लान कैंसिल किया

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने गुरुवार (21 नवंबर) को अमेरिकी डॉलर बांड के जरिए 600 मिलियन डॉलर जुटाने की अपनी योजना को वापस ले लिया।

अमेरिकी अभियोजकों (prosecutors) की तरफ से गौतम अदाणी और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत स्किम में शामिल होने के आरोपो के बाद कंपनी ने यह फैसला किया है।

Adani Stocks: 20% तक टूटे शेयर

इस खबर के बाद ग्रुप के स्टॉक्स में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी जा रही है। गौतम अदाणी की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 15%, अदाणी विल्मर में 10% और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20% का लोअर सर्किट लग गया है। वहीं, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस 18% से ज्यादा की गिरावट में है जबकि अदाणी पोर्ट्स में भी 10% का लोअर सर्किट लगा है।

इसके अलावा अदाणी पावर 14.01%, अदाणी टोटल गैस 14.79%, ACC 11.94%, अम्बुजा सीमेंट्स 15.65% और एनडीटीवी का शेयर 9.36% डाउन चला गया है।

First Published : November 21, 2024 | 1:56 PM IST