facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉ. रेड्डीज लाई कैंसर के इलाज की दवाई

Advertisement

डॉ. रेड्डीज ने भारत में कैंसर दवा टोरिपालिमैब लॉन्च की

Last Updated- November 28, 2024 | 10:50 PM IST
Dr reddy

हैदराबाद की फार्मा लैब डॉ. रेड्डीज ने भारत में टोरिपालिमैब पेश करने का ऐलान किया है। टोरिपालिमैब एंटी-पीडी-1 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है, जो पीडी-एल1 और पीडी-एल2 के साथ पीडी-1 इंटरैक्शन को रोकती है और बेहतर रिसेप्टर इंटरनलाइजेशन के जरिये ट्यूमर कोशिकाओं को लक्ष्य बनाने और खत्म करने के लिए प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को बढ़ाती है।

टोरिपालिमैब एक न्यू बायोलॉजिकल ए​न्टिटी (एनबीई) है। यह एकमात्र इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी दवा है जिसे यूएसएफडीए, ईएमए और एमएचआरए जैसे नियामकीय प्राधिकरणों ने रिकरेंट या मेटास्टेटिक नासोफेरींजल कार्सिनोमा (आरएम-एनपीसीए) से पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए मंजूर किया है। अपनी कारगरता के लिए इसे वै​श्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

साल 2023 में डॉ. रेड्डीज ने टोरिपालिमैब के लिए शंघाई जुंशी बायोसाइंसेज के साथ लाइसेंसिंग और व्यावसायीकरण समझौता किया था। इस समझौते से डॉ. रेड्डीज को भारत, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और कई लैटिन अमेरिकी देशों सहित 21 देशों में दवा विकसित करने और उसका व्यवसायीकरण करने का विशेष अधिकार मिल गया है।

डॉ. रेड्डीज के ब्रांडेड मार्केट्स (भारत और उभरते बाजार) के मुख्य कार्य अ​धिकारी एमवी रामना ने कहा, ‘टोरिपालिमैब की पेशकश भारत में नासोफेरींजल कार्सिनोमा (एनपीसी) से पीड़ित रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है। एनपीसी सिर और गर्दन के कैंसर का दुर्लभ रूप होता है। अलबत्ता जटिल अवस्था वाले रोगियों के मामले में रोग का पूर्वानुमान खराब रहता है और भारत रोग के बोझ के लिहाज से दुनिया के शीर्ष पांच देशों में से एक है।’

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement