facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सनोफी इंडिया के साथ डॉ. रेड्डीज की साझेदारी, वैक्सीन ब्रांडों के विस्तार पर नजर

Advertisement

इस साझेदारी का उद्देश्य देश के निजी बाजार में बाल चिकित्सा और वयस्क दोनों के लिए सनोफी के वैक्सीन ब्रांडों की उपलब्धता बढ़ाना है।

Last Updated- March 27, 2024 | 10:28 PM IST
Drug company Dr. Reddy's Laboratories fined millions in Kazakhstan दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज पर कजाकिस्तान में लगा लाखों का जुर्माना

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने भारत के निजी बाजार में अपने वैक्सीन ब्रांडों को बढ़ावा देने और उनके वितरण के लिए सनोफी हेल्थकेयर इंडिया के साथ विशेष वितरण साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य देश के निजी बाजार में बाल चिकित्सा और वयस्क दोनों के लिए सनोफी के वैक्सीन ब्रांडों की उपलब्धता बढ़ाना है।

इस घोषणा से एक दिन पहले ही सनोफी इंडिया ने देश में सनोफी की सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) दवाओं तक पहुंच को बढ़ावा देने के लिए सिप्ला के साथ अलग साझेदारी का ऐलान किया था।

इस समझौते की शर्तों के तहत डॉ. रेड्डीज के पास सैनोफी के वैक्सीन ब्रांडों को बढ़ावा देने और वितरित करने का विशेष अधिकार होगा, जिसमें हेक्सैक्सिम, पेंटाक्सिम, टेट्राक्सिम, मेनैक्ट्रा, फ्लुक्वाड्री, एडासेल और अवैक्सिम 80यू शामिल हैं।

सैनोफी में जनरल मैनेजर इंडिया (वैक्सीन) प्रीति फुटनानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में वैक्सीन का भरोसा सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। फिर भी देश के बिना टीकाकरण वाले बाकी बड़े समूह के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है। अपनी भौगोलिक पहुंच का विस्तार करने के लिए हमें विशेष वितरण और प्रचार के लिए डॉ. रेड्डी के साथ साझेदारी करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement