Representative Image
Dyson layoffs: वैक्यूम क्लीनर निर्माता डायसन (Dyson) ने ब्रिटेन में अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने की घोषणा की।
डायसन अपने वैश्विक पुनर्गठन के तहत ब्रिटेन में अपनी वर्कफोर्स का एक चौथाई हिस्सा, यानी लगभग 1,000 नौकरियों में कटौती करेगा। यह चार सालों में दूसरी बार है जब कंपनी नौकरियों में कटौती करेगी। कंपनी के सीईओ ने इस बात की जानकारी दी।
जेम्स डायसन द्वारा स्थापित इस कंपनी में ब्रिटेन में 3,500 लोग काम करते हैं।
क्या कहा Dyson के सीईओ ने?
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डायसन के सीईओ Hanno Kirner ने कहा, “हम तेजी से बढ़े हैं और भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए समय-समय पर अपनी ग्लोबल स्ट्रक्चर की समीक्षा करते हैं। इसलिए, हम अपने संगठन में बदलाव का प्रस्ताव कर रहे हैं, जिससे कुछ नौकरियों में कटौती हो सकती है।”
यह भी पढ़ें: निलंबित लाइसेंस वाले 14 उत्पादों की बिक्री रोकी : पतंजलि
उन्होंने कहा, “डायसन तेजी से बढ़ते और प्रतिस्पर्धी वैश्विक बाजारों में काम कर रहा है, जहां नवाचार और बदलाव की रफ्तार बढ़ रही है। हमें हमेशा उद्यमशील और फुर्तीला बने रहना चाहिए – ये सिद्धांत डायसन के लिए नए नहीं हैं।”
क्या करती है कंपनी?
Dyson एयर प्यूरीफायर्स, हेयर ड्रायर्स और अन्य उपकरण बनाती है। 2002 में इसने मैन्युफैक्चरिंग को Malmesbury से Malaysia शिफ्ट करना शुरू किया। 2013 में कंपनी ने Singapore में डिजिटल मोटर्स बनाने के लिए एक प्लांट खोला और फिर 2019 में अपना कॉर्पोरेट ऑफिस भी Singapore शिफ्ट कर दिया। इससे वह अपने मैन्युफैक्चरिंग साइट्स और एशियाई मार्केट्स के करीब हो गई, जो उसकी बिक्री का बड़ा हिस्सा हैं।
Dyson ने तब से ब्रिटेन में अनुसंधान और विकास और उत्पाद डिजाइन में निवेश जारी रखा है। कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक वाहन पर भी काम किया, जिसे 2019 में बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: MSME योजना का लाभ उठाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जारी होगा अंतिम आदेश
2022 में, Forbes Magazine ने Dyson को “दुनिया के सबसे अच्छे नियोक्ताओं” में से एक चुना और इसे शीर्ष 100 “फीमेल फ्रेंडली कंपनियों” में शामिल किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी ने फरवरी 2024 में Hanno Kirner को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया, जो रोनाल्ड क्रुएगर की जगह लेंगे। किर्नर पहले टाटा ग्रुप में काम कर रहे थे, जहां वे जगुआर लैंड रोवर के कार्यकारी निदेशक थे और 2021 से टाटा ग्रुप बैटरी प्रोग्राम का नेतृत्व कर रहे थे