facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में ई-रिटेल बाजार 2028 तक $160 बिलियन से अधिक होने की उम्मीद: रिपोर्ट

Advertisement

वर्तमान में भारत के कुल खुदरा खर्च में ऑनलाइन खर्च का हिस्सा केवल पांच से छह प्रतिशत है, जबकि अमेरिका में यह हिस्सेदारी 23 से 24 प्रतिशत है तथा चीन में 35 प्रतिशत से अधिक है।

Last Updated- December 13, 2023 | 9:48 PM IST
Amazon, Flipkart की सेल आईं, फिजूलखर्ची से कैसे बचेंगे भाई, Amazon, Flipkart sales have arrived, how will you avoid wasteful expenditure?

देश में ई-रिटेल का मूल्य साल 2028 तक 160 अरब डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट के सहयोग से बेन ऐंड कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट हाउ इंडिया शॉप्स ऑनलाइन के चौथे (2023) संस्करण के निष्कर्षों के अनुसार साल 2023 में 57 से 60 अरब डॉलर के अनुमानित मूल्य के साथ बाजार ने वैश्विक महामारी के बाद मजबूत वृद्धि का अनुभव किया है।

यह साल 2020 के बाद से आठ से 12 अरब डॉलर की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। ई-रिटेल बाजार आने वाले वर्षों में बढ़ने वाला है। वर्तमान में भारत के कुल खुदरा खर्च में ऑनलाइन खर्च का हिस्सा केवल पांच से छह प्रतिशत है, जबकि अमेरिका में यह हिस्सेदारी 23 से 24 प्रतिशत है तथा चीन में 35 प्रतिशत से अधिक है। इससे विकास के लिए बड़े स्तर पर संभावना का संकेत मिलता है।

बेन के नवाचार और डिजाइन क्षमता क्षेत्र के साझेदार और ग्लोबल लीडर अर्पण शेठ ने कहा कि भारत के ई-रिटेल उद्योग के दीर्घकालिक आधार बरकरार है, जिसमें किफायती डेटा, बेहतर लॉजिस्टिक और फिनटेक अवसंरचना और मजबूत डिजिटल उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र शामिल हैं तथा बाजार सुधरकर 23 से 25 प्रतिशत की वृद्धि स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो साल 2028 तक बढ़कर 160 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।

हालांकि ऑनलाइन चैनल बढ़ रहा है, लेकिन ऑफलाइन चैनल भी महत्वपूर्ण बना रहेगा। भारत का अधिकांश खुदरा खर्च (94 से 95 प्रतिशत) अब भी ऑफलाइन बना हुआ है।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement