कंपनियां

हीरानंदानी समूह के परिसरों पर ईडी का छापा, फेमा उल्लंघन की जांच

यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ फेमा से जुड़ी जांच के एक अन्य मामले से संबद्ध नहीं है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 22, 2024 | 11:14 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के मुंबई में और उसके आसपास स्थित चार से पांच परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे।

सूत्रों ने बताया कि यह जांच फेमा के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ फेमा से जुड़ी जांच के एक अन्य मामले से संबद्ध नहीं है। मोइत्रा को हाल में लोकसभा से निष्कासित किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से मिले तोहफों के बदले में अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।

First Published : February 22, 2024 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)