कंपनियां

EKI Energy Services ने इंडियन ऑयल कॉर्प के साथ की पार्टनरशिप

ईकेआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ईकेआई एनर्जी सर्विसेज और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) ने इस आशय के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप दिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2023 | 1:56 PM IST

वैश्विक कार्बन क्रेडिट डेवलपर एवं आपूर्तिकर्ता ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ने सौर खाना पकाने की टिकाऊ ‘इनडोर’ प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रिफाइनर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की है।

ईकेआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ईकेआई एनर्जी सर्विसेज और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) ने इस आशय के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप दिया है।

बयान के अनुसार, इस रणनीतिक सहयोग का मकसद इंडियन ऑयल की अभिनव ‘इनडोर’ सौर खाना पकाने की प्रणाली ‘सूर्य नूतन’ को बढ़ावा देना है। देश की सबसे बड़ी ईंधन रिफाइनरी व खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल की संपूर्ण हाइड्रोकार्बन मूल्य श्रृंखला में प्रमुख उपस्थिति है।

ईकेआई एनर्जी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन मनीष दबकारा ने कहा, ‘‘ ‘सूर्य नूतन’ को बढ़ावा देकर हम न केवल नवाचार का समर्थन कर रहे हैं बल्कि देश की पर्यावरणीय रूप से सतत विकास आवश्यकताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। ’’

First Published : December 6, 2023 | 1:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)