कंपनियां

Elon Musk ने भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का किया विस्तार

भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 04, 2024 | 4:53 PM IST

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने भारत में अपने ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का विस्तार किया है। यह एक तथ्य-जांच सुविधा है जो लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट के बारे जानने में मदद करती है।

भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। देश में 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘कम्युनिटी नोट्स’ अब भारत में सक्रिय…’’ ‘एक्स’ पर ‘कम्युनिटी नोट्स’ के आधिकारिक खाते से भी इसके भारत में शुरू होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अब यह 69 देशों में सक्रिय है।

First Published : April 4, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)