facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Helios Lifestyle में शेष 49.6 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी Emami

Advertisement

हेलियोस पुरुषों की सजावट के उत्पाद बनाने वाले ब्रांड ‘द मैन कंपनी’ की मूल कंपनी है।

Last Updated- August 31, 2024 | 4:16 PM IST
Emami Agrotech

रोजमर्रा के उपयोग की घरेलू वस्तुओं का उत्पादन करने वाली प्रमुख स्वदेशी एफएमसीजी कंपनी इमामी हेलियोस लाइफस्टाइल में शेष 49.6 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदेगी। हेलियोस पुरुषों की सजावट के उत्पाद बनाने वाले ब्रांड ‘द मैन कंपनी’ की मूल कंपनी है।

इमामी ने शनिवार को बयान में कहा कि हेलियोस लाइफस्टाइल 50.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले से ही इमामी की अनुषंगी कंपनी है। कंपनी ने कहा, “इमामी द्वारा हेलियोस के अधिग्रहण के पूरा होने से तेजी से बढ़ते डिजिटल-फर्स्ट प्रीमियम पुरुष सौंदर्य खंड में इसकी उपस्थिति मजबूत होगी।”

इमामी ने इससे पहले दो किस्तों में हेलियोस में 33.09 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की थी। पहले दिसंबर, 2017 में और दूसरी फरवरी, 2019 में। बाद में, इसने 2022 में हिस्सेदारी बढ़ाकर 50.4 प्रतिशत कर दी। ‘द मैन कंपनी’ एक डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण वाला लाइफस्टाइल ब्रांड है। यह सुगंध, त्वचा देखभाल, बाल देखभाल, शरीर की देखभाल और दाढ़ी प्रबंधन सहित श्रेणियों में प्रीमियम पुरुषों के सौंदर्य उत्पादों की पेशकश करता है।

Also read: 11 नवंबर तक ही उड़ान भरेगी विस्तारा, Air India में 25.1% हिस्सेदारी खरीदेगी सिंगापुर एयरलाइंस; क्या होगा बदलाव

बयान के अनुसार, “इस खंड में नवाचार और वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। इमामी पहले से ही अपने ब्रांड ‘फेयर एंड हैंडसम’ के ज़रिए पुरुषों के लिए ‘ग्रूमिंग’ खंड में सक्रिय है।” इमामी का मुख्यालय कोलकाता में है। कंपनी के अनुसार, भारतीय पुरुष सौंदर्य उत्पाद तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिससे बाजार में प्रभावशाली वृद्धि हो रही है। नवरत्न, बोरोप्लस, झंडू, फेयर एंड हैंडसम, केश किंग और डर्मिकूल जैसे ब्रांड की मालिक इमामी ने पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 2,921.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Advertisement
First Published - August 31, 2024 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement