facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हवाई अड्डों पर यात्री प्रबंधन की खुली व्यवस्था पर रहे जोर : AAHL

Advertisement

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) सात हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है और नवी मुंबई हवाई अड्डे का विकास भी कर रही है।

Last Updated- June 07, 2024 | 10:19 PM IST
flights cancelled due to Ethiopia Volcano Eruption

अदाणी समूह के हवाई अड्डा कारोबार प्रमुख अरुण बंसल ने शुक्रवार को हवाई अड्डों पर यात्री प्रबंधन को लेकर एक खुली व्यवस्था की वकालत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसी प्रणाली की पेशकश करने वालों का एकाधिकार है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) सात हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है और नवी मुंबई हवाई अड्डे का विकास भी कर रही है।

एएएचएल के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) बंसल ने कहा कि यात्री प्रबंधन प्रणालियां आज ‘अंतर-संचालनीय’ यानी यात्री प्रबंधन सुविधा देने का जिम्मा कुछ ही इकाइयों के पास है। उन्होंने कहा, ‘इन पर कुछ का एकाधिकार है और मैं वास्तव में चाहता हूं कि भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर आगे आएं। एक ऐसी यात्री प्रबंधन प्रणाली बनाएं जो खुली (ओपन सोर्स) हो और हर कोई उसका उपयोग कर सके।’

बंसल कहा कि इस संबंध में वह नियामकों के साथ काम कर रहे हैं। एएएचएल यात्री संबंधी कार्य की प्रणालियों के लिए स्वदेशी सॉफ्टवेयर विकसित करने को भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ भी सहयोग कर रही है।

‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट’ 2024 के मौके पर बंसल ने कहा कि ओपन-सोर्स प्रणाली के संबंध में किसी नीतिगत बदलाव की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इसमें किसी नीतिगत बदलाव की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा सॉफ्टवेयर कंपनियों ने इसे ऐसा बना दिया है कि आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते, जबकि पूरी दुनिया ‘ओपन सोर्स’ का रुख कर रही है।’

एएएचएल वर्तमान में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में सात हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यातायात में वृद्धि हो रही है।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement