facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Essar Group एनर्जी, पोर्ट प्रोजेक्ट में करेगा 55,000 करोड़ रुपये का निवेश, गुजरात सरकार के साथ हुई डील

Essar गुजरात में ऊर्जा बदलाव, बिजली और बंदरगाह क्षेत्रों में रणनीतिक निवेश करने के नए चरण में है। इस पहल का लक्ष्य 10,000 से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना हैं।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:23 PM IST
Investment will increase in the direction of green energy: Ruia

एस्सार समूह (Essar Group ) गुजरात में ऊर्जा बदलाव, बिजली और बंदरगाह परियोजनाओं में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इन निवेश समझौतों पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए गए। एस्सार का यह निवेश एक गीगावाट क्षमता की हरित हाइड्रोजन परियोजना की स्थापना, सलाया बिजली प्लांट के विस्तार और सलाया बंदरगाह को लॉजिस्टिक केंद्र में बदलने के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने ‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2024 से पहले कुल 55,000 करोड़ रुपये के निवेश के संबंध में गुजरात सरकार के साथ तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘एस्सार राज्य में ऊर्जा बदलाव, बिजली और बंदरगाह क्षेत्रों में रणनीतिक निवेश करने के नए चरण में है। इस पहल का लक्ष्य 10,000 से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना हैं।’’

पिछले चार दशक में एस्सार ने गुजरात में ऊर्जा, धातु एवं खनन और बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इनमें वाडिनार में दो करोड़ टन प्रति वर्ष की तेल रिफाइनरी और हजीरा में एक स्टील प्लांट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में ये परियोजनाएं बेच दी थीं। इस तरह एस्सार अब गुजरात में निवेश के दूसरे दौर में कदम रख रहा है।

एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने एमओयू पर हस्ताक्षर के बारे में कहा, ‘‘एस्सार के रणनीतिक निवेश में गुजरात लगातार आगे रहा है। हमें ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 55,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान करने में खुशी हो रही है।’’

ऊर्जा बदलाव के क्षेत्र में निवेश 30,000 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली एक गीगावाट क्षमता की हरित हाइड्रोजन परियोजना में किया जाएगा। एस्सार समूह अपने सलाया बिजली प्लांट के विस्तार के दूसरे चरण में 16,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा।

इसके अलावा एस्सार पोर्ट्स अपने सलाया बंदरगाह को लॉजिस्टिक केंद्र में बदलने पर भी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। हालांकि, एस्सार समूह ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए किसी समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।

एस्सार ऊर्जा के प्रमुख क्षेत्रों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक (बंदरगाह, परियोजनाएं और हरित आवागमन कारोबार), धातु एवं खनन, प्रौद्योगिकी और खुदरा कारोबार में सक्रिय है। इसकी कंपनियों का कुल राजस्व 15 अरब डॉलर है।

First Published - December 14, 2023 | 5:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट