Eternal Q4FY26 Results: Zomato और Blinkit जैसे ब्रांड के मालिकाना हक रखने वाली फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटरनल ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में कंपनी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 39 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसका ऑपरेशंस से रेवेन्यू 196 फीसदी बढ़कर 17,292 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,833 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसी दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 17,406 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 6,104 करोड़ रुपये था।
Also Read: Maruti Suzuki Q4 Results: मुनाफा 6.5% घटा, कमाई बढ़कर ₹52462 करोड़; निवेशकों को ₹140 डिविडेंड का तोहफा
इटरनल ने कहा कि वह अपनी सहायक कंपनी वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (WEPL) के साथ एक एसेट ट्रांसफर एग्रीमेंट कर रही है। इसके तहत ‘District’ प्लेटफॉर्म का टेक्नोलॉजी स्टैक और उससे जुड़े कुछ कर्मचारियों को कुल 24.19 करोड़ रुपये से ज्यादा के मूल्य पर ट्रांसफर किया जाएगा।
WEPL, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो इवेंट्स और अन्य गतिविधियों के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन टिकटिंग सेवाएं, स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिए स्लॉट बुकिंग और इवेंट आयोजकों को अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में लगी हुई है।