facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Spice Row: MDH, Everest के मसालों में एथिलीन आक्साइड? FSSAI ने रिपोर्ट में किया खुलासा

Advertisement

MDH, Everest masala row: FSSAI ने बताया कि ऑथराइज्ड लैब में दोनों ब्रांड के 28 सैंपलों में एथिलीन आक्साइड (ETO) का कोई निशान नहीं मिला।

Last Updated- May 22, 2024 | 11:34 AM IST
Everest_MDH masala row
Representative Image

MDH, Everest masala row: एमडीएच और एवरेस्ट मसालों को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जारी की।

FSSAI ने बताया कि ऑथराइज्ड लैब में दोनों ब्रांड के 28 सैंपलों में एथिलीन आक्साइड (ETO) का कोई निशान नहीं मिला।

नियामक ने एवरेस्ट की महाराष्ट्र और गुजरात में विनिर्माण सुविधाओं से मसालों के नौ नमूने लिए थे। वहीं, एमडीएच मसालों के 25 सैंपल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से लिए थे।

28 सैंपल की लैब रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं और उनकी जांच की जा चुकी है। वहीं, अभी बाकी के अन्य 6 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Flipkart ग्रोसरी ने 1.6 गुना वृद्धि दर्ज की

जांच के लिए एकत्र किए गए प्रत्येक सैंपल का क्वालिटी पैरामीटर (जैसे नमी, जीवित और मृत कीट के टुकड़े), सेफ्टी पैरामीटर (लेड, कॉपर, टिन जैसी भारी धातुएं), एफ्लाटॉक्सिन, मेलामाइन, 234 कीटनाशक अवशेष, मैक्रोबैक्टीरिया और के अनुपालन के लिए विश्लेषण किया गया था। इसके अलावा, इन नमूनों का NAB-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में ईटीओ के लिए भी विश्लेषण किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि इसी तरह, देश भर से उठाए गए अन्य ब्रांडों के 300 से अधिक मसाला नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट की भी पैनल द्वारा जांच की गई, जिसमें निर्णायक रूप से ईटीओ की कोई उपस्थिति नहीं होने का संकेत दिया गया।

क्या है मामला?

एमडीएच और एवरेस्ट के मसाला उत्पाद पिछले महीने तब विदेशी खाद्य सुरक्षा नियामकों की रडार पर आ गए जब सिंगापुर ने इन कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट की ब्रिकी पर रोक लगा दी। सिंगापुर फूड एजेंसी (SFA) ने दावा किया था कि इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड (ethylene oxide) की मात्रा काफी ज्यादा है, जो कि इंसान की सेहत के लिए सही नहीं। बता दें एथिलीन ऑक्साइड एक तरह का पेस्टीसाइट है, जिसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा होता है।

सिंगापुर के बाद हांगकांग ने भी इन कंपनियों के कुछ मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। इन मसालों में एमडीएच का मद्रास करी पाउडर, एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच सांभर मसाला मिश्रित मसाला पाउडर, एमडीएच करी पाउडर मिश्रित मसाला पाउडर आदि शामिल थे।

दशकों से, एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पाद भारत में बेहद लोकप्रिय हैं और यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के देशों में निर्यात किए जाते हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement