कंपनियां

FedEx आईआईटी-मुंबई, आईआईटी-मद्रास को CSR के तहत करोड़ डॉलर का अनुदान देगी

फेडेक्स ने बयान में कहा, “फेडेक्स ने आईआईटी-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर का सीएसआर अनुदान देने का वादा किया है।”

Published by
भाषा   
Last Updated- December 12, 2023 | 4:19 PM IST

फेडेक्स एक्सप्रेस ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहले के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस अनुदान से दोनों संस्थानों को अपने परिसरों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि यह सहयोग प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने, प्रतिभा का लाभ उठाने, पर्यावरण अनुकूलता और स्टार्टअप वृद्धि को बढ़ावा देने की फेडेक्स की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

फेडेक्स ने बयान में कहा, “फेडेक्स ने आईआईटी-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर का सीएसआर अनुदान देने का वादा किया है।”

बयान के अनुसार, “यह पहल विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (सीओई) की स्थापना में योगदान देगी, जो दोनों आईआईटी परिसरों में भौतिक बुनियादी ढांचे के भीतर रणनीतिक रूप से स्थित है।”

कंपनी ने कहा कि फेडेक्स, आईआईटी-मुंबई और आईआईटी मद्रास के बीच सहयोग प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभाओं के तालमेल से लॉजिस्टिक्स उद्योग मानकों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

First Published : December 12, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)