कंपनियां

फिनटेक प्लेटफॉर्म CredAble कई देशों में बढ़ाएगा पहुंच, कंपनी ने वैश्विक बाजारों में विस्तार की घोषणा की

CredAble ने सिंगापुर, UAE, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में विस्तार किया है

Published by
भाषा   
Last Updated- September 14, 2023 | 12:51 PM IST

छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण सुविधा मंच (Working capital loan facilitating platform) क्रेडएबल (CredAble) ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित वैश्विक विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार वैश्विक वित्तीय सेवा संपर्क को नया आकार देने के लिए इन देशों में कंपनी की उन्नत बैंकिंग-ए-ए-सर्विस (BaaS) पेश करता है।

क्रेडएबल ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में विस्तार किया है।

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) नीरव चौकसी ने कहा, ‘करीब नौ महीने पहले हमने एशिया, एशिया प्रशांत और पश्चिम एशिया के बाजारों में विस्तार करने की योजना बनाई। पश्चिम एशिया में हम संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एशिया प्रशांत में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा सिंगापुर में हमारे कार्यालय हैं और हमारा ध्यान फिलीपींस, मलेशिया और वियतनाम पर केंद्रित है।’

भविष्य की योजनाओं पर किए सवाल पर चौकसी ने कहा कि कंपनी ने मंच पर करीब 50,000 करोड़ रुपये वितरित किए हैं जो भारत में कार्यशील पूंजी का तीन प्रतिशत से भी कम का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले पांच वर्षों में हम अपने मंचों के जरिए इस देश की कम से कम 25 प्रतिशत कार्यशील पूंजी का प्रतिनिधित्व करें।’

क्रेडएबल लघु एवं मध्यम आकार वाले उद्यमों (SME) के लिए पूंजी वित्तपोषण और भारत में बैंकों को प्रौद्योगिकी मंचों को लाइसेंस दिलवाने में मदद करता है।

First Published : September 14, 2023 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)