facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्विक-कॉमर्स कंपनियों पर लगाम लगाने की मांग, FMCG डिस्ट्रीब्यूटर्स ने वित्त मंत्रालय को लिखा पत्र

Advertisement

संगठन ने सीसीआई को उन विभिन्न मसलों को लेकर पत्र लिखा था जिनका सामना पारंपरिक आपूर्ति श्रृंखला को क्विक-कॉमर्स के तेजी से विकास के कारण करना पड़ रहा है।

Last Updated- November 24, 2024 | 9:52 PM IST
Finance Ministry

दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) के वितरकों के संगठन ने क्विक-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनियों द्वारा धनराशि के इस्तेमाल और उसके रकम जुटाने तथा अपने प्लेटफॉर्म पर वस्तुओं पर भारी छूट देने के बारे में वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है।

पिछले सप्ताह लिखे पत्र में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन (एआईसी पीडीएफ) ने कहा है कि उसने एक विश्लेषण किया है जिससे संकेत मिलता है कि इस धन का करीब 80 प्रतिशत खुदरा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक नवाचार या सतत वृद्धि मॉडल बनाने के बजाय ग्राहक अधिग्रहण रणनीतियों में रहता है। उसने अपने पत्र में कहा कि क्विक कॉमर्स कंपनियां पूंजी जुटा रही हैं जिसका इस्तेमाल भारी छूट और वस्तुओं के औन-पौने दाम रखने में किया जाता है।

पत्र में कहा गया है, ‘ऐसी कार्यप्रणाली से उन छोटे खुदरा विक्रेताओं और वितरकों पर भारी दबाव पड़ रहा है, जो भारत के एफएमसीजी वितरण नेटवर्क की रीढ़ हैं।’ पत्र में बताया गया है, ‘ये कारोबार भारी सब्सिडी वाली कीमतों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं, जिससे एक करोड़ पारंपरिक खुदरा व्यापारियों की आजीविका को खासा नुकसान हो रहा है।’

उसने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) और अन्य प्राधिकरणों से एफडीआई नियमों, श्रम कानूनों और नैतिक व्यवहार की जांच पूरी होने तक क्विक कॉमर्स प्लेटफार्मों में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पिछले महीने वितरकों के इस संगठन ने सीसीआई को उन विभिन्न मसलों को लेकर पत्र लिखा था जिनका सामना पारंपरिक आपूर्ति श्रृंखला को क्विक-कॉमर्स के तेजी से विकास के कारण करना पड़ रहा है। इसमें कई कंपनियों द्वारा एफएमसीजी वस्तुओं के प्रत्यक्ष वितरक के रूप में इन प्लेटफार्मों की नियुक्ति करना शामिल है।

उसने जुटाई गई धनराशि के इस्तेमाल की जांच करने और उसके उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की है। संगठन ने अपने पत्र में कहा, ‘नियमन व्यवस्था विकसित कीजिए, बाजार में उचित व्यवहार अनिवार्य करें और सुनिश्चित करें कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्थायी और नैतिक रूप से संचालित हों।’ उसने छोटे खुदरा विक्रेताओं और वितरकों की सुरक्षा के लिए नीतियों की भी मांग की।

इस महीने की शुरुआत में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स खाद्य कारोबार संचालकों (एफबीओ) से उपभोक्ताओं को डिलिवरी के समय उत्पादों की मियाद खत्म होने से पहले न्यूनतम 30 प्रतिशत या 45 दिन की मियाद सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement