facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फूड डिलिवरी बाजार में होगी 18 प्रतिशत वृद्धि

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि का यह पथ दमदार बुनियादी चीजों से प्रेरित होगा जिसमें ग्राहक आधार का विस्तार, बढ़ती खपत के अवसर और आपूर्ति वृद्धि शामिल है।

Last Updated- July 03, 2024 | 10:51 PM IST
फूड डिलिवरी बाजार में होगी 18 प्रतिशत वृद्धि, Food delivery market will grow by 18 percent

ऑनलाइन फूड डिलिवरी बाजार साल 2030 तक 18 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है और यह कुल खाद्य सेवा बाजार में 20 प्रतिशत का योगदान करेगा। एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ऑनलाइन फूड डिलिवरी क्षेत्र पिछले कुछ साल के दौरान लगातार बढ़ रहा है। साल 2019 और साल 2023 के बीच इसकी पैठ आठ प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई है, जो 2.8 गुना वृद्धि को दर्शाता है।

यह वृद्धि भारत के बड़े खाद्य सेवा बाजार से आगे है, जिसमें घर से बाहर भोजन करना और ऑर्डर पर खाना मंगाना शामिल है।

बेन ऐंड कंपनी और स्विगी द्वारा किए गए अध्ययन ‘हाउ इंडिया ईट्स’ के अनुसार वर्तमान में खाद्य सेवा बाजार का मूल्य 5.5 लाख करोड़ रुपये है और अगले सात साल के दौरान इसमें सालाना 10 से 12 प्रतिशत की दर से इजाफा होने की उम्मीद है, जो साल 2030 तक नौ लाख करोड़ रुपये से लेकर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि का यह पथ दमदार बुनियादी चीजों से प्रेरित होगा जिसमें ग्राहक आधार का विस्तार, बढ़ती खपत के अवसर और आपूर्ति वृद्धि शामिल है।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित कपूर ने कहा ‘भारतीय खाद्य सेवा बाजार, खास तौर पर फूड डिलिवरी में पिछले कुछ साल के दौरान काफी तेजी से वृद्धि देखी गई है।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement