facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Audi के पूर्व प्रमुख रूपर्ट स्टेडल धोखाधड़ी के दोषी, अदालत ने 21 महीनों की निलंबित जेल की सजा सुनाई

Advertisement

अदालत ने 11 लाख यूरो का भुगतान करने को कहा

Last Updated- June 27, 2023 | 10:54 PM IST
Former Audi chief Rupert Stedel convicted of fraud, court sentenced to 21 months suspended prison term

जर्मनी की एक अदालत ने ऑडी (Audi) के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रूपर्ट स्टेडलर को कार निर्माता कंपनी के डीजल उत्सर्जन घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को धोखाधड़ी करने का दोषी ठहराया। स्टेडलर अवैध सॉफ्टवेयर की मदद से उत्सर्जन परीक्षणों में धोखाधड़ी करने वाली कारों के मामले में दोषी पाए गए सर्वोच्च पद के कार्याधिकारी बन गए हैं।

जर्मनी की एक अदालत ने स्टेडलर को 21 महीनों की ‘निलंबित जेल की सजा सुनाई और उन्हें जुर्माने के तौर पर 11 लाख यूरो का भुगतान करने के लिए कहा। इसमें से कुछ राशि जन कल्याण के लिए काम करने वाले समूहों को दी जाएगी। यह फैसला उनके वकील, न्यायाधीश और अभियोजक के बीच एक समझौते का परिणाम है।

स्टेडलर ने पिछले महीने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। ‘वोक्सवैगन’ के लक्जरी विभाग के पूर्व प्रमुख ने अपनी गलती मानी और घोटाला के सार्वजनिक होने के बावजूद धांधली वाली कारों को बाजार से दूर रखने में अपनी विफलता के लिए खेद व्यक्त किया।

स्टेडलर पर अभियोजकों द्वारा धोखाधड़ी और झूठे प्रमाणीकरण का आरोप लगाया गया था, जिन्होंने कहा था कि अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा सितंबर 2015 में वोक्सवैगन और ऑडी में धोखाधड़ी का खुलासा होने बावजूद उन्होंने धांधली करने वाले सॉफ्टवेयर से युक्त कारों की बिक्री को जारी रखा। उनको वर्ष 2018 में चार महीने के लिए हिरासत में लिया गया था। इसी वर्ष के अंत में उन्होंने ऑडी के प्रमुख और ‘वोक्सवैगन’ बोर्ड के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement