facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani के समर्थन में आगे आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री एबॉट, कही ये बात

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 5:03 PM IST
Gautam Adani

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट गुरुवार को अदाणी समूह के समर्थन में आगे आए। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के लिए उनके मन में बहुत अधिक सम्मान है।

एबॉट को उनके देश में अदाणी समूह की कोयला खदान परियोजनाओं का समर्थक माना जाता है। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में अदाणी समूह की कारमाइकल कोयला खदान परियोजना के खिलाफ एक अदालत के फैसले की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि संबंधित नियामक समूह पर लगे आरोपों के संबंध में ‘अपना काम करेंगे।’

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर शेयर की कीमतों में हेराफेरी करने और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अदाणी समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है, हालांकि इसके बावजूद उसकी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई।

एबॉट ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘अदाणी और उनके समूह के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।’ उन्होंने कहा कि अदाणी की कारमाइकल खदानों से उत्पादित कोयला ‘निश्चित रूप से भारत में विद्युतीकरण को बढ़ावा देगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अदाणी खदान के पक्ष में हूं। मैं अदाणी और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भारतीयों को बिजली और ऑस्ट्रेलिया को रोजगार और समृद्धि देने के लिए बहुत कुछ किया।’

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement