facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्ट 166 करोड़ रुपये के साथ दूसरे साल भी सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले IT सीईओ बने

Advertisement

डेलापोर्ट ने 6 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया और वह 31 मई को कंपनी की सेवा से मुक्त हो जाएंगे।

Last Updated- May 23, 2024 | 10:06 PM IST
थिएरी डेलापोर्ट के इस्तीफे से Wipro में नेतृत्व संकट गहराया, कंपनी का प्रदर्शन अपने प्रतिस्प​र्धियों से कमजोर, Leadership crisis in Wipro deepens due to resignation of Thierry Delaporte, company's performance weaker than its competitors

विप्रो के पूर्व प्रमुख थिएरी डेलापोर्ट वित्त वर्ष 24 में दो करोड़ डॉलर (करीब 166 करोड़ रुपये) की आय के साथ लगातार दूसरी बार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) बन गए। उन्हें वित्त वर्ष 23 में एक करोड़ डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) का वेतन मिला था।

डेलापोर्ट ने 6 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया और वह 31 मई को कंपनी की सेवा से मुक्त हो जाएंगे। विप्रो के अनुभवी श्रीनिवास पल्लिया ने मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के पास विप्रो की 20-एफ सूचना से पता चला कि डेलापोर्टे को वेतन और भत्ते के रूप में करीब 39 लाख डॉलर, कमीशन/वैरिएबल वेतन के रूप में लगभग 50 लाख डॉलर, ‘अन्य’ वेतन के रूप में वर्गीकृत करीब 68 लाख डॉलर और दीर्घकालिक भुगतान के रूप में 43 लाख डॉलर मिले।

पल्लिया को करीब 50 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा, जिससे वह वित्त वर्ष 25 में भारतीय आईटी उद्योग में सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्य कार्य अधिकारियों में से एक बन जाएंगे। सूचना में यह भी कहा गया है कि विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन रिशद प्रेमजी के वृद्धिशील समेकित शुद्ध लाभ पर 0.35 प्रतिशत कमीशन के अधिकार को रोक दिया गया क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में घाटा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement