कंपनियां

Medeor Hospital का अधिग्रहण करेगा Fortis, VPS ग्रुप के साथ की डील

Published by
भाषा
Last Updated- April 20, 2023 | 2:46 PM IST

स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने मानेसर स्थित मेडोर अस्पताल के अधिग्रहण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के वीपीएस समूह के साथ समझौते किया है।

सौदे का आकार 225 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने गुरुवार को यह घोषणा की। फोर्टिस ने 225 करोड़ रुपये के कुल खरीद मूल्य पर मेडोर अस्पताल को खरीदने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अस्पताल की क्षमता 350 बिस्तरों की है।

इसे लगभग नौ महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू किया जा सकता है। इसके तहत मेडोर की भूमि, भवन और चल संपत्ति की खरीद शामिल है। सौदा जुलाई 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के लिए राशि कर्ज और आंतरिक स्रोतों से जुटाई जाएगी।

First Published : April 20, 2023 | 2:46 PM IST