facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में Foxconn की एंट्री! ग्रेटर नोएडा में लगेगा iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट; 40,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Advertisement

ग्रेटर नोएडा में बनने वाला यह प्लांट बेंगलुरु में प्रस्तावित यूनिट से भी बड़ा हो सकता है।

Last Updated- April 14, 2025 | 1:27 PM IST
Apple iphone
Representative Image

Apple के सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर Foxconn उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रहा है। The Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यमुना एक्सप्रेसवे के पास करीब 300 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी में है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह Foxconn की उत्तर भारत में पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी।

बेंगलुरु यूनिट से भी बड़ा हो सकता है प्लांट

रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा में बनने वाला यह प्लांट बेंगलुरु में प्रस्तावित यूनिट से भी बड़ा हो सकता है, जिसे Foxconn का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट कहा जा रहा है। फिलहाल, इस नए प्रोजेक्ट में क्या मैन्युफैक्चर किया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है। इस बारे में कंपनी और सरकार के बीच बातचीत जारी है।

iPhone मैन्युफैक्चरिंग और 40,000 नौकरियों की संभावना

इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के लिए एक बड़ा रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा, जहां करीब 40,000 कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था होगी।

Foxconn और Apple भारत में अपनी सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, ताकि चीन पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से बचा जा सके। यही वजह है कि कंपनी भारत में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है।

HCL के साथ चल रहा अलग सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट

Foxconn पहले से ही HCL के साथ मिलकर 50 एकड़ में एक सेमीकंडक्टर असेम्बली और टेस्टिंग (OSAT) यूनिट पर काम कर रहा है। यह नया प्रोजेक्ट उससे अलग होगा। Foxconn इस संयुक्त उद्यम में 37.2 मिलियन डॉलर (करीब ₹310 करोड़) का निवेश कर रही है, जिससे कंपनी की हिस्सेदारी 40% होगी। इस JV के लिए केंद्र सरकार से कैबिनेट मंजूरी का इंतजार है। इसके अलावा HCL-Foxconn की यह जॉइंट वेंचर लार्सन एंड टूब्रो और ताइवानी कंपनी CTCI से भी बातचीत कर रही है।

यूपी सरकार का बड़ा भरोसा

उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश से होने वाले मोबाइल फोन निर्यात में लगभग 50% का योगदान देते हैं। ऐसे में सरकार को भरोसा है कि यह इलाका Apple जैसे वैश्विक ब्रांड के लिए एक आदर्श मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है।

Foxconn पहले से iPhone 15 का उत्पादन कर रही है

Foxconn फिलहाल तमिलनाडु के श्रीपेरुंबदूर में iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। साल 2023 में ट्रंप सरकार के टैरिफ लागू होने के बाद Apple ने भारत से 600 टन यानी करीब 15 लाख iPhones अमेरिका भेजे थे। इसके लिए कंपनी ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया को 30 घंटे से घटाकर 6 घंटे करने की मांग की थी, जिसे बाद में मंजूरी मिल गई।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement