Foxconn-Vedanta Deal: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) की भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई (semiconductor manufacturing unit) लगाने के लिए अलग से आवेदन करने की योजना है।
कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि वह सेमीकंडक्टर के संशोधित कार्यक्रम और डिस्प्ले फैब पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवेदन करने पर काम कर रही है।
‘‘हम इसके लिए अधिक अनुकूल भागीदार चाहते हैं।’’ फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से बाहर निकलने की घोषणा की थी।
फॉक्सकॉन ने कहा था कि वह खनन क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लि. के साथ 19.5 अरब डॉलर के संयुक्त उद्यम से बाहर निकल रही है।
ये भी पढ़ें : Zee Sony Merger: NCLT ने सुनी कर्जदाताओं की दलील, सुरक्षित रखा अपना फैसला