कंपनियां

क्या AI कंपनियों का नया दौर शुरू हो चुका है? Fractal ने दिए बड़े संकेत

Fractal के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमकन्नी ने कहा कि OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी से एंटरप्राइज AI बाजार में बड़े अवसर बन सकते हैं

Published by
अविक दास   
Last Updated- May 13, 2026 | 9:40 AM IST

फ्रैक्टल को ओपनएआई और एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी में बड़ा अवसर नजर आ रहा है। आधुनिक मॉडल बनाने वाली ये कंपनियां अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) साधनों को एंटरप्राइज वर्कफ्लो में जोड़ने की तैयारी कर रही हैं। फ्रैक्टल के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमकन्नी ने यह जानकारी दी है।

फ्रैक्टल जैसी एआई कंपनियां भी एंटरप्राइज अपनाने के मामले में बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए जोरदार होड़ कर रही हैं, जो उम्मीदों से कुछ कम रही है। लेकिन अधिकारियों के अनुसार इसमें अपार संभावनाएं हैं। इसके कुछ कारण हैं जैसे एंटरप्राइज में डेटा का अलग-अलग होना, जटिल वर्कफ्लो, सुरक्षा और प्रशासन संबंधी चिंताएं तथा कार्यस्थल परिवर्तन के मसले।

वेलमकन्नी ने कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘दोनों या उनमें से किसी एक के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बड़ा अवसर होगा, क्योंकि यह उम्मीदों की गुणवत्ता और बाजार गतिविधि को दर्शाती है। जब कोई बाजार बनता है, तो हर भागीदार को इससे लाभ होता है, खासकर उच्च गुणवत्ता वाले प्रतिभागियों को। हमें ऐसी किसी भी चीज से काफी लाभ होगा।’

चूंकि एआई को अपनाने में कंपनियां उम्मीदों से पीछे रही हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) प्रदाताओं ने यह जिम्मेदारी खुद उठा ली है कि उनके प्रोडक्ट सभी वर्कफ्लो में शामिल हों। इससे न केवल जल्द राजस्व मिलेगा, बल्कि उन अरबों डॉलर का खर्च भी सही साबित होगा।

First Published : May 13, 2026 | 9:40 AM IST