कंपनियां

Gati को त्योहारी सींजन में मांग में 18-20 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद

गति एक्सप्रेस एंड सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन के दौरान उन क्षेत्रों में एसएमई को भौगोलिक रूप से विविध बाजार बनाने में मदद करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 13, 2023 | 4:01 PM IST

माल-ढुलाई कंपनी ‘गति’ (Gati) ने त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स और फ्रिज, एसी जैसे बड़े इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसी वस्तुओं की ढुलाई की मांग में इस साल 18-20 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद जताई है।

कंपनी ने कहा कि इस संभावित मांग की आपूर्ति करने के लिए उसने भंडारण और सेवा आपूर्ति क्षमता बढ़ाकर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गति ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक मेगा सरफेस ट्रांसशिपमेंट सेंटर और वितरण गोदाम के अलावा उसने हरियाणा के फरुखनगर, मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के नागपुर और असम के गुवाहाटी में सरफेस ट्रांसशिपमेंट सेंटर (एसटीसी) भी हैं।

यह भी पढ़ें : FY31 तक पैसेंजर व्हीकल मार्केट का साइज दोगुना होने की उम्मीद : Maruti

गति एक्सप्रेस एंड सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड (जीईएससीपीएल) ने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन के दौरान उन क्षेत्रों में लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को भौगोलिक रूप से विविध बाजार बनाने में मदद करेगी।

गति लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री) राजेश गौरीनाथ ने कहा, “त्योहारी मांग और ऑर्डर की मात्रा में बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए हम अपनी बढ़ी हुई डिलिवरी क्षमताओं के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। हम इस साल त्योहारी सीजन की मांग में 18-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : Coffee Day Global का इंडसइंड बैंक से समझौता, NCLAT ने दिवाला कार्यवाही का आदेश रद्द किया

First Published : September 13, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)