facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति से मिले Gautam Adani, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट पर की चर्चा

Advertisement

श्रीलंका में अदाणी समूह पहले से ही एक कंटेनर टर्मिनल और 500 मेगावाट की पवन परियोजना विकसित कर रहा है।

Last Updated- July 21, 2023 | 11:28 PM IST
Adani and SL President Ranil Wickremesinghe

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और द्वीप राष्ट्र में एक हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। श्रीलंका में अदाणी समूह पहले से ही एक कंटेनर टर्मिनल और 500 मेगावाट की पवन परियोजना विकसित कर रहा है।

अदाणी ने पहले से जारी और नई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए विक्रमसिंघे से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें : Tesla inc की एक चेतावनी से 20 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई Elon Musk की संपत्ति

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने, 500 मेगावाट की पवन परियोजना और हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए हमारी नवीकरण ऊर्जा विशेषज्ञता का विस्तार करने सहित श्रीलंका में जारी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा के लिए मुलाकात की। ’’

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईजेड) कोलंबो बंदरगाह पर 70 करोड़ डॉलर के निवेश से कंटेनर टर्मिनल विकसित कर रहा है। कोलंबो बंदरगाह दक्षिण एशिया में माल की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। हरित हाइड्रोजन को हाइड्रोजन के अन्य रूपों की तुलना में स्वच्छ ईंधन माना जाता है।

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) ने 2030 तक दस लाख टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें : Tata Sons ब्रिटेन और गुजरात में लगाएगी दो बड़े बैटरी प्लांट, करेगी 1 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement