कंपनियां

Gensol Engineering को 500 EV कारगो व्हीकल वाहनों को पट्टे पर देने के लिए 75 करोड़ रुपये का मिला ठेका

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अनुबंध जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी जेनसोल ईवी लीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मिला।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 29, 2023 | 2:54 PM IST

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Limited) को एक लॉजिस्टिक कंपनी से 500 इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों को पट्टे पर देने के लिए 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अनुबंध Gensol Engineering Limited की अनुषंगी कंपनी जेनसोल ईवी लीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मिला।

यह भी पढ़ें: जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने बंद पड़ी Jet Airways में किया अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का निवेश

बयान में कहा गया, ‘‘ जेनसोल ईवी लीज को 500 से अधिक टाटा ऐस कार्गो ईवी का ठेका मिला है। यह 75 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध एक ‘ऑल-इलेक्ट्रिक लॉजिस्टिक्स कंपनी’ से मिला है।’’

जेनसोल ईवी लीज प्राइवेट लिमिटेड, जेनसोल इंजीनियरिंग की एक शाखा।

First Published : September 29, 2023 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)