facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनसो की पहली ईवी को मिली एआरएआई की मंजूरी

Advertisement

जेनसो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को एआरएआई से प्रमाण-पत्र और मंजूरी मिली, भारत में ईवी बाजार में प्रवेश करेगी

Last Updated- February 29, 2024 | 12:07 AM IST
EV Sales

जेनसो इले​क्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (जीईवीपीएल) ने बुधवार को कहा कि उसे अपने इले​​​क्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) से प्रमाण-पत्र और मंजूरी मिल गई है।

जीईवीपीएल बीएसई पर सूचीबद्ध जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो भारत की सबसे बड़ी हरित ऊर्जा इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) तथा सलाहकार कंपनियों में से एक है। ईवी विनिर्माण में यह कंपनी का पहला कदम है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इससे भारतीय बाजार में उसके ईवी की आधिकारिक शुरुआत और बिक्री का रास्ता खुलेगा। बयान में कहा गया है कि एआरएआई की प्रमाणन प्रक्रिया में वाहन के प्रदर्शन, सुरक्षा और वाहन के नियामकीय मानदंडों के अनुपालन का सावधानीपूर्वक आकलन किया जाता है। जेनसोल ईवी ने वाहन की व्यापक परीक्षण प्रक्रिया के दौरान कठोर आकलन को पार करके इन मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनमोल सिंह जग्गी ने कहा ‘हम एआरएआई के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए भारत में निर्मित अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें ऐसा वाहन विकसित करके अत्यंत गौरवान्वित है, जो सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रदर्शन मापदंडों के अ​धिकतम मानकों को पूरा करता है और प्रमाणन की जरूरत के अनुसार है।’जग्गी ने नवंबर में इस अखबार के साथ बातचीत में कहा था कि पुणे में

चाकण के संयंत्र में ये तिपहिया, दो-सीट वाले रिवर्स ट्रोइका वाहन निर्मित किए जाएंगे, जो शुरू से ही इलेक्ट्रिक हैं। अहमदाबाद की जेनसोल साल 2019 से बीएसई पर सूचीबद्ध है। जग्गी इलेक्ट्रिक राइड हेलिंग उद्यम ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने कहा था कि इन-हाउस ईवी को ब्लूस्मार्ट के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

 

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement