facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Glenmark Life Sciences Q4 results: ग्लेनमार्क लाइफ का मुनाफा 33% गिरा, API कारोबार में मंदी!

गिरावट की मुख्य वजह कंपनी के सबसे अहम कारोबार, सक्रिय दवा सामग्री (API) में 8.6% की गिरावट है।

Last Updated- April 25, 2024 | 4:09 PM IST
Q4 Results Today

दवा बनाने वाली भारतीय कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज को छह तिमाहियों बाद पहली बार मुनाफे में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, उसके प्रमुख व्यवसाय, सक्रिय दवा सामग्री (API) को हालिया “लाल सागर संकट” से काफी नुकसान हुआ है।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज को इस तिमाह़ी में पिछले साल के मुकाबले 33% कम मुनाफा हुआ है। कंपनी को जनवरी- मार्च तिमाही में 979.4 करोड़ रुपये (लगभग 12 मिलियन डॉलर) का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा 1.46 अरब रुपये था। गौरतलब है कि इस कंपनी का अधिग्रहण डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी निर्मा द्वारा किया जा रहा है।

गिरावट की मुख्य वजह कंपनी के सबसे अहम कारोबार, सक्रिय दवा सामग्री (API) में 8.6% की गिरावट है। गिरावट के कारण कंपनी के कुल राजस्व में भी करीब 14% की कमी आई है।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि ग्लेनमार्क लाइफ अन्य भारतीय एपीआई निर्माताओं की तरह अपने प्रमुख बाजारों यूरोप और अमेरिका से बढ़ती मांग का फायदा उठा रहा है। साथ ही वैश्विक दवा कंपनियों द्वारा चीन पर निर्भरता कम करने के प्रयासों से भी ग्लेनमार्क को लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्लेनमार्क लाइफ के पास 130 से भी ज्यादा सक्रिय दवा सामग्री (API) मौजूद हैं। ये API दिल की बीमारियों, कैंसर और संक्रमण जैसी कई बड़ी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होते हैं।

First Published - April 25, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट