facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First : कर्मचारियों को एयरलाइन कंपनी के संकट से बाहर निकलने की उम्मीद… कर रहे हैं ये उपाय

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:29 PM IST
more than 1,450 pilots have been trained within 3 years

दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन कर चुकी गो फर्स्ट के कर्मचारियों को उम्मीद है कि एयरलाइन सरकारी मदद के साथ मौजूदा संकट से बाहर निकलने में सफल रहेगी, लेकिन कुछ कर्मियों ने पहले ही नौकरियां तलाशनी शुरू कर दी थीं।

गो फर्स्ट के कुछ पायलट हाल के सप्ताहों में प​श्चिम ए​शिया की एयरलाइनों से जुड़े हैं और कुछ अन्य ने भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो में नौकरी पाने की को​शिश तेज कर दी है।

सूत्रों का कहना है कि इंडिगो के एचआर (HR) और परिचालन विभाग (operations department) को इस संबंध में कॉल करने की संख्या बढ़ी है, क्योंकि गो फर्स्ट ने मंगलवार को कह दिया कि वह तीन दिन में उड़ानें बंद कर देगी। संकटग्रस्त एयरलाइन के केबिन क्रू सदस्य एयर इंडिया में अवसरों पर विचार कर रहे हैं। एयर इंडिया अपना विस्तार करने के लिए स्टाफ की नियु​क्तियां कर रही है।

गो फर्स्ट के कर्मियों के लिए वित्तीय चुनौतियां नई नहीं हैं। उन्हें महामारी के दौरान भी कई महीनों तक बगैर वेतन के छुट्टी पर रहना पड़ा था। हाल के महीनों में वेतन में भी विलंब हुआ, क्योंकि एयरलाइन को नकदी किल्लत से जूझना पड़ा, जिसके लिए उसने अपने करीब आधे विमानों के बंद परिचालन को जिम्मेदार ठहराया है। कर्मचारी गो फर्स्ट की समस्याओं से अवगत थे, लेकिन दिवालिया समाधान प्रक्रिया के बारे में मंगलवार को हुई घोषणा ने उन्हें हैरान कर दिया है।

Also read: Go First: इंजन किल्लत और कोविड की ​शिकार हुई भारत की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी

एयरलाइन के प्रबंधन ने कर्मचारियों की चिंताएं दूर करने के लिए एक ईमेल भेजा है। गो फर्स्ट के मुख्य कार्या​धिकारी कौ​शिक खोना ने इस ईमेल में लिखा है, ‘हम आपको यह आश्वस्त करना चाहेंगे कि सभी क​र्मचारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का हरसंभव समाधान निकाल रहे हैं। हम जानते हैं कि यह खबर चिंताजनक होगी और हम मुसीबत के मौजूदा समय में आप सभी को अपनी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध बने हुए हैं।

NCLT से आदेश मिलने के बाद कंपनी अपनी योजना से कर्मियों को बेहतर ढंग से अवगत कराने में सक्षम होगी।

Also read: Go First bankruptcy: दिवालिया याचिका के बाद इंडिगो, स्पाइसजेट के शेयरों में रहेगा तेजी का रुख

गो फर्स्ट के एक इंजीनियर ने कहा, ‘हमें इस कंपनी पर हमेशा से भरोसा था। एयरलाइन कई बार बुरे दौर से गुजरी और अन्य की तुलना में बेहतर ढंग से मुकाबला करने में सफल रही।’
कुछ कर्मियों का मानना है कि दिवालिया प्रक्रिया का कदम इमरजेंसी फंड पाने के लिए प्रबंधन द्वारा अपनाई गई रणनीति है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement