कंपनियां

Godrej Properties ने आवासीय परियोजना के विकास के लिए गुरुग्राम में नौ एकड़ भूमि खरीदी

Published by
भाषा
Last Updated- December 29, 2022 | 4:24 PM IST

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में नौ एकड़ भूमि खरीदी है और उसका अनुमान है कि यहां आवासीय परियोजना के विकास से उसे 2,500 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलेगा है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को इस बारे में सूचित किया।

हालांकि सौदे के मूल्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई। इसमें बताया गया कि इस भूमि पर 16 लाख वर्गफुट की महंगी आवासीय परियोजना का विकास किया जाएगा। परियोजना का अनुमानित राजस्व करीब 2,500 करोड़ रुपये है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज में प्रबंध निदेशक एवं नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव पांडे ने बताया, ‘‘गुरुग्राम हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और इस भूमि को हमारे पोर्टफोलियो में जोड़ने की हमें प्रसन्नता है।’’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आने वाले वर्षों में कंपनी को गुरुग्राम में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज भावी विकास के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि की खरीद कर रही है।

First Published : December 29, 2022 | 4:24 PM IST