कंपनियां

Godrej Properties Q4 Results: गोदरेज प्रॉपर्टीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा

Godrej Properties ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुल आय बढ़कर 1,914.82 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 03, 2024 | 1:42 PM IST

Godrej Properties Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 471.26 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 412.14 करोड़ रुपये रहा था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुल आय बढ़कर 1,914.82 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 1,838.82 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 725.27 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 571.39 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 4,334.22 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 3,039 करोड़ रुपये थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

First Published : May 3, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)