facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Infosys के लिए अच्छी खबर! कर्नाटक सरकार ने वापस लिया 32,403 करोड़ रुपये का GST नोटिस

Advertisement

Infosys को 1 अगस्त को कर्नाटक राज्य के अधिकारियों से एक संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कारण बताओ नोटिस को वापस लेने का जिक्र किया गया है।

Last Updated- August 02, 2024 | 12:40 PM IST
Infosys
Representative Image

इन्फोसिस (Infosys) को हाल ही में 32,403 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जीएसटी डिमांड नोटिस (GST Demand Notice) मिला था, जिससे कंपनी में हलचल मच गई थी। लेकिन अब कंपनी के लिए राहत की खबर सामने आई है। कर्नाटक अथॉरिटी ने इस डिमांड नोटिस को वापस ले लिया है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में इन्फोसिस ने इस बात की पुष्टि की है।

कंपनी को मिला था GST नोटिस

इन्फोसिस (Infosys) को 1 अगस्त को कर्नाटक राज्य के अधिकारियों से एक संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कारण बताओ नोटिस को वापस लेने का जिक्र किया गया है। बुधवार को कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया था कि उसे 32,403 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस (GST Demand Notice) मिला है। इस नोटिस पर डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने भी कंपनी से जवाब मांगा था। अब, कर्नाटक अथॉरिटी ने इस डिमांड नोटिस को वापस ले लिया है।

कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि Infosys को जुलाई 2017 से 2021-2022 तक के लिए 32,403 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस (GST Demand Notice) मिला है। इस अवधि में कंपनी पर आरोप है कि उसने विदेशी शाखाओं से मिली सेवाओं पर टैक्स का भुगतान नहीं किया। नोटिस में दावा किया गया है कि इन्फोसिस ने सर्विस इम्पोर्ट पर आईजीएसटी का भुगतान नहीं किया है। इस मामले की गहन जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: IRDAI ने एचडीएफसी लाइफ पर नियमों के उल्लंघन के लिए 2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

इन्फोसिस का जवाब

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि इन्फोसिस ने सभी बकाये का निपटारा कर दिया है और कंपनी द्वारा किए गए खर्च पर जीएसटी लागू नहीं होता है, जैसा कि डीजीजीआई दावा कर रहा है। रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म वस्तुओं या सेवाओं के प्राप्तकर्ता पर लागू होता है न के आपूर्तिकर्ता पर।

नैसकॉम भी इन्फोसिस के समर्थन में आ गया है। नैसकॉम ने कहा कि इन्फोसिस को भेजा गया कर नोटिस इस उद्योग के कामकाज के तरीकों के बारे में कम ज्ञान को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Tata Motors का डीमर्जर एक कदम आगे बढ़ा, पेश किया नया कॉरपोरेट स्ट्रक्चर

कंपनी के शेयरों पर असर

जीएसटी डिमांड नोटिस की खबर से इन्फोसिस के शेयरों में उथल-पुथल मच गई। गुरुवार को कंपनी के शेयर 1,847.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। आज भी बाजार में कंपनी के शेयर लाल निशान में ही बने रहे। सुबह करीब 10.50 बजे इन्फोसिस के शेयर 22.60 रुपये यानी 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 1,830.00 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, दोपहर 12:30 के करीब, कंपनी का शेयर 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 1,830.70 के लेवल पर दिखा।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement