facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुशखबरी! अब विदेश में भी कर सकेंगे UPI से पेमेंट, Google Pay ने NPCI के साथ की डील

Advertisement

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

Last Updated- January 17, 2024 | 3:44 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
Representative Image

गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई भुगतान का भारत के बाहर विस्तार करने के लिए एक समझौता किया है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

इस सुविधा से नकदी ले जाने या अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का सहारा लेने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

गूगल पे ने बयान में कहा, “एमओयू के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। सबसे पहले, यह भारत के बाहर यात्रियों के लिए यूपीआई भुगतान के उपयोग को व्यापक बनाना चाहता है, जिससे वे विदेश में आसानी से लेनदेन कर सकें। दूसरा, एमओयू का उद्देश्य अन्य देशों में यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणाली स्थापित करने में सहायता करना है, जो निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक मॉडल प्रदान करेगा। अंत में, यह यूपीआई बुनियादी ढांचे का उपयोग करके देशों के बीच प्रेषण की प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे सीमापार वित्तीय लेनदेन सरल हो जाता है।”

एनआईपीएल के मुख्य कार्यापालक अधिकारी (सीईओ) रीतेश शुक्ला ने कहा, “यह रणनीतिक साझेदारी न केवल भारतीय यात्रियों के लिए विदेशी लेनदेन को सरल बनाएगी बल्कि हमें एक सफल डिजिटल भुगतान प्रणाली के संचालन के बारे में अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को अन्य देशों में विस्तारित भी करने देगी।”

इस एमओयू से यूपीआई की वैश्विक उपस्थिति मजबूत होगी, विदेशी व्यापारियों को उन भारतीय ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी, जिन्हें अब डिजिटल भुगतान करने के लिए केवल विदेशी मुद्रा और/या, क्रेडिट या विदेशी मुद्रा कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनके पास भारत से गूगल पे समेत यूपीआई संचालित ऐप का उपयोग करने का विकल्प होगा।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 3:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement