facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सरकार ने संकट में फंसी Byju’s की जांच मे तेजी लाने को कहा

Advertisement

Byju's Crisis: ICAI कुछ वित्त वर्षों के लिए शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के वित्तीय खुलासों पर भी गौर कर रहा है।

Last Updated- February 26, 2024 | 4:07 PM IST
Byju's
Representative Image

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू (Byju’s) की समस्या बढ़ती जा रही है। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को कंपनी के बही-खातों की जांच में तेजी लाने और रिपोर्ट सौंपने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी कानून लागू करने वाला मंत्रालय अपने क्षेत्रीय कार्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगा। मंत्रालय ने जुलाई, 2023 में हैदराबाद में क्षेत्रीय निदेशक के कार्यालय को बायजू मंच का संचालन करने वाली बेंगलुरु में पंजीकृत कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की जांच करने को कहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने बायजू के संबंध में जांच और रिपोर्ट सौंपने में तेजी लाने को कहा है।

जांच के बारे में फिलहाल विस्तार से जानकारी नहीं मिल पायी है। मंत्रालय ने पिछले साल शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी में उस समय के विभिन्न घटनाक्रमों के मद्देनजर जांच का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Paytm-Byju’s Crisis: Paytm से जुड़े मुद्दों पर हो सकता है विचार-विमर्श, Byju’s खातों की भी FRRB कर रहा है जांच

इन मामलों में ऑडिटर का इस्तीफा भी शामिल था। चार्टर्ड अकाउंटटेंट का शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) कुछ वित्त वर्षों के लिए शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के वित्तीय खुलासों पर भी गौर कर रहा है। आईसीएआई के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि मामला प्रक्रियाधीन है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच बायजू के बहुलांश शेयरधारकों ने शुक्रवार को आसाधारण आम बैठक (ईजीएम) में लोकप्रिय तकनीकी स्टार्टअप में कथित ‘कुप्रबंधन और विफलताओं’ को लेकर संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन और उनके परिजनों को निदेशक मंडल से हटाने के लिए आम सहमति से मतदान किया।

हालांकि, बायजू मंच का संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न ने इस मतदान को ‘अमान्य’ बताते हुए इसे नकार दिया। कंपनी के निदेशक मंडल में फिलहाल रवींद्रन, उनकी पत्नी एवं सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई रिजु रवींद्रन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement