facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘EV उद्योग में सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा की है’- मारुति सुजूकी चेयरमैन आरसी भार्गव

Advertisement

हम सरकार की ऐसी किसी भी योजना का समर्थन करते हैं जो देश में नए निवेश और नई तकनीक आने को प्रोत्साहित करती है।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:11 PM IST
R C Bhargava, Chairman, Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने सुरजीत दास गुप्ता के साथ बातचीत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार की नई योजना का समर्थन किया, जिससे टेस्ला जैसी कंपनियों के भारत आने और अपनी इलेक्ट्रिक कारें बेचने की संभावना बढ़ेगी। प्रमुख अंश …

क्या आपको सरकार की उस घोषणा से कोई चिंता है जिसमें टेस्ला जैसी कार विनिर्माताओं को अब 35,000 डॉलर और उससे अधिक के सीआईएफ मूल्य वाली कारों पर 15 प्रतिशत के कम शुल्क पर अपनी कारों का आयात करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते वे तीन साल बाद विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 करोड़ डॉलर का निवेश करें?

मेरा रुख बिल्कुल साफ है। हम सरकार की ऐसी किसी भी योजना का समर्थन करते हैं जो देश में नए निवेश और नई तकनीक आने को प्रोत्साहित करती है। हमें उम्मीद है कि ऐसा ही होगा। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में भारतीय घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए हैं और उन्हें लागू किया है। यह उद्योग देश में अपनी शैशव अवस्था में है और इसे बहुत अधिक सुरक्षा की आवश्यकता है। इसलिए अगर कोई नकारात्मक प्रभाव या क्षति होती है तो वह न्यूनतम होगी।

क्या आपको लगता है कि सुरक्षा के ये उपाय पर्याप्त हैं?

बेशक। केवल 35,000 डॉलर से अधिक की कारों के आयात की अनुमति देकर, जो तेल-गैस इंजन वाली श्रेणी में बाजार का काफी छोटा हिस्सा है और इलेक्ट्रिक वाहनों में भी सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा दी है। इसके अलावा उसने आयात की जाने वाली कारों की संख्या भी सीमित कर दी है जिसका हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्या आपको लगता है कि इस योजना के तहत वैश्विक कंपनियां भारत आएंगी?

मुझे विश्वास है कि अगर वे बाजार देखेंगी तो यूरोप और वियतनाम की कार विनिर्माताओं तथा टेस्ला की तरह आएंगी।

तो आप कह रहे हैं कि भारत में ईवी विनिर्माताओं को कोई चिंता नहीं होनी चाहिए?

बिल्कुल। उन्हें अन्य चुनौतियों से जूझना होगा – जैसे क्या देश में ग्राहकों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन हैं ताकि वे लंबी दूरी के बारे में सहज महसूस कर सकें। किसी सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार का बिक्री मूल्य क्या है। तेल-गैस इंजन वाले और उसी के समान ईवी मॉडल के बीच कीमत में कितना अंतर है तथा क्या यह कम परिचालन लागत से बेअसर हो जाएगा। ये बातें अधिक महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement