facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिन्दुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री चालू वित्त वर्ष में संभव नहीं

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 4:50 PM IST
Hindustan Zinc: Raised Rs 3,200 crore from OFS, then announced dividend, this is the opinion of brokerage on the company in which government has major stake Hindustan Zinc: OFS से जुटाए 3,200 करोड़ रुपये, फिर किया Dividend का ऐलान, सरकार की बड़ी हिस्सेदारी वाली कंपनी पर ब्रोकरेज की ये राय

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) में सरकार की शेष 29.54 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री कंपनी की वैश्विक परिसंपत्तियों के हस्तांतरण को लेकर स्पष्टता के बाद होने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि वेदांत की वैश्विक जिंक परिसंपत्तियों को बेचने की योजना पूरी होने के बाद ही इस दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

SZL में सरकार की हिस्सेदारी को बेचने की योजना फिलहाल अधर में है और मार्च 2023 तक विनिवेश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान 50,000 करोड़ रुपये के अपने संशोधित संपत्ति बिक्री लक्ष्य से चूक सकती है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार ने केंद्र सरकार के उद्यमों (CPSE) में हिस्सेदारी की बिक्री से 31,107 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सरकार संशोधित लक्ष्य को पूरा करने के लिए HZL में अपनी 29.54 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा थी।

अधिकारी ने कहा कि HZL में हिस्सेदारी की बिक्री तभी हो सकती है, जब यह स्पष्ट हो जाए कि विदेशों में जस्ता परिसंपत्ति का हस्तांतरण हो रहा है या नहीं और अल्पसंख्यक हितधारकों की चिंताओं को दूर किया गया है या नहीं।

अधिकारी ने कहा, ”निवेशक हमसे पूछ रहे हैं कि क्या विदेशी संपत्ति का हस्तांतरण हो रहा है। हम हिस्सेदारी तभी बेचना चाहते हैं जब इस मुद्दे पर स्पष्टता हो। हम हिस्सेदारी बेचने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।”

अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह एक संबंधित पार्टी लेनदेन है, इसलिए इसे नकदी रहित परिसंपत्ति हस्तांतरण होना चाहिए।

सरकार ने पिछले महीने कहा था कि वह अनिल अग्रवाल द्वारा प्रवर्तित वेदांत की अपनी वैश्विक जस्ता परिसंपत्ति HZL को बेचने की योजना से संबंधित मामलों में सभी कानूनी विकल्पों का पता लगाएगी। इस संबंध में सरकार की कई चिंताओं में एक संपत्ति का मूल्यांकन है।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement