facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा कंपनियों में हिस्सा घटाएगी सरकार, न्यू इंडिया एश्योरेंस और जीआईसी आरई में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि बीमा कंपनियों के साथ मिलकर सरकार जल्द ही संभावित निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नए रोड शो शुरू करेगी।

Last Updated- June 25, 2025 | 11:23 PM IST
Stake

सरकार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी आरई) जैसी सामान्य बीमा कंपनियों में कम से कम आधी हिस्सेदारी कम करने की प्रक्रिया में तेजी लाने जा रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय इन दोनों सरकारी बीमा कंपनियों में चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकारी हिस्सेदारी घटाने की योजना बना रही है ताकि सेबी के अनिवार्य न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों का अनुपालन हो सके।

फिलहाल न्यू इंडिया एश्योरेंस में सरकार की 85.44 फीसदी और जीआईसी आरई में 82.4 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों सहित सभी सूचीबद्ध कंपनियों को प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) नियम, 1957 के नियम 19ए और सेबी (एलओडीआर) विनियमन के विनियमन 38 के तहत न्यूनतम 25 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसका मतलब साफ है कि सरकार को न्यू इंडिया एश्योरेंस में 10.44 फीसदी और जीआईसी आरई में 7.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी होगी।

अधिकारी ने कहा, ‘हम निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम चरणबद्ध तरीके से हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। उदाहरण के लिए, जीआईसी आरई के लिए हमारा लक्ष्य करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना है। मगर न्यू इंडिया एश्योरेंस के लिए हम चालू वित्त वर्ष के अंत तक करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं।’

अधिकारी ने कहा कि बीमा कंपनियों के साथ मिलकर सरकार जल्द ही संभावित निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नए रोड शो शुरू करेगी। अधिकारी ने कहा, ‘हमें जीआईसी आरई और न्यू इंडिया एश्योरेंस के मामले में बाजार नियामक से कुछ विस्तार मिलने की भी उम्मीद है। इन दोनों बीमा कंपनियों के लिए मौजूदा समय-सीमा अगस्त 2026 है।’ उन्होंने कहा, ‘हिस्सेदारी का विनिवेश विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इसलिए हमें बाजार की मांग एवं स्थितियों के आधार पर कुछ समय की जरूरत हो सकती है।’

इस बारे में जानकारी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजे गए ई-मेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

वित्त मंत्रालय ने फरवरी में चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सूचीबद्ध सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में अपनी हिस्सेदारी कम करने के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किया था। दीपम के सचिव अरुणीश चावला ने पिछले महीने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा था कि इन लेनदेन के लिए करीब एक दर्जन मर्चेंट बैंकरों को मंजूरी दी गई है।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement