कंपनियां

GQG Partners ने 1.1 अरब डॉलर में खरीदी Adani Power में 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी

Adani Power के प्रमोटर अदाणी परिवार के पास रखे इन शेयरों की बिक्री 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये में की गई

Published by
भाषा   
Last Updated- August 16, 2023 | 6:48 PM IST

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर में अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने 1.1 अरब डॉलर का निवेश करते हुए 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने शेयर बाजार में 31 करोड़ शेयरों की खरीदारी कर यह हिस्सेदारी हासिल की है। यह बाजार से शेयर खरीद का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

अदाणी पावर के प्रमोटर अदाणी परिवार के पास रखे इन शेयरों की बिक्री 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये में की गई। इसके पहले, GQG Partners ने समूह की एक अन्य कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) में भी 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया हुआ है।

First Published : August 16, 2023 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)