facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groww: एक चौथाई बाजार हिस्सेदारी के साथ ग्रो सबसे बड़ी ब्रोकरेज

Advertisement

जीरोधा ने हालांकि सक्रिय ग्राहक संख्या में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जो 73 लाख रही।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:03 PM IST
Groww topples Zerodha to become largest broker in terms of no. of clients

वित्त वर्ष 2023-24 में ब्रोकरेज फर्म ग्रो करीब 23.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी और 85 लाख सक्रिय ग्राहक आधार के साथ देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म बन गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज ने एनएसई के आंकड़ों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि डिस्काउंट ब्रोकरों ने वित्त वर्ष 2024 में सक्रिय ग्राहक आधार में 77.5 फीसदी और बाजार हिस्सेदारी में 42 फीसदी की उछाल दर्ज की।

जीरोधा ने हालांकि सक्रिय ग्राहक संख्या में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जो 73 लाख रही। लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी पहले के 19.6 फीसदी के मुकाबले वित्त वर्ष के आखिर में घटकर 17.9 फीसदी रह गई। इस तरह जीरोधा ग्रो के नीचे खिसक गया।

एनएसई के सक्रिय ग्राहक आधार में पांच अग्रणी डिस्काउंट ब्रोकरों की हिस्सेदारी भी मार्च 2024 में बढ़कर 63.8 फीसदी हो गई। यह मार्च 2023 में 59.9 फीसदी थी। एनएसई में सक्रिय ग्राहकों की संख्या मार्च 2024 में बढ़कर 4.08 करोड़ हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 3.27 करोड़ थी। इस तरह से ग्राहकों की संख्या में लगातार नौवें महीने बढ़ोतरी दर्ज हुई।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, 5पैसा, अपस्टॉक्स और आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने सक्रिय ग्राहकों की संख्या में क्रमश: 20.9 फीसदी, 15.8 फीसदी, 12.6 फीसदी और 8.7 फीसदी की कमी दर्ज की। सक्रिय ग्राहकों की संख्या में कमी के कारण इन ब्रोकरेज फर्मों ने बाजार हिस्सेदारी में गंवाई।

वित्त वर्ष 24 में डीमैट खातों की कुल संख्या बढ़कर 15.10 करोड़ हो गई। इस तरह हर महीने औसतन 31 लाख खाते जुड़े। उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों के बीच बढ़ती जागरुकता, वित्तीय समावेशन, बाजार का मजबूत प्रदर्शन और डिजिटलीकरण में तेज वृद्धि से बाजारों में भागीदारी बढ़ी है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement