कंपनियां

Gulf Oil Lubricants ने Tirex Transmission में हासिल की बड़ी हिस्सेदारी

Gulf Oil Lubricants) ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर निर्माण कंपनी Tirex Transmission में 103 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की सोमवार को घोषणा की।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 28, 2023 | 1:45 PM IST

हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की कंपनी गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स (Gulf Oil Lubricants) ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर निर्माण कंपनी टायरेक्स ट्रांसमिशन (Tirex Transmission) में 103 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कदम से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में कंपनी की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Vodafone Idea ने ATC के साथ मिलकर OCD को रिडीम करने की आखिरी तारीख में किया बदलाव

Gulf Oil Lubricants के अनुसार, यह अधिग्रहण ईवी चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी बनने की कंपनी की वैश्विक महत्वाकांक्षा का एक हिस्सा है। यह एक ऐसा बाजार है जिसका मूल्य पहले से ही 20 अरब डॉलर है और 2030 तक इसके 200 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि चावला ने कहा, ‘‘ टायरेक्स में बहुलांश हिस्सेदारी का यह अधिग्रहण ईवी परिदृश्य में हमारे पदचिह्न का विस्तार करने और ईवी मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

First Published : August 28, 2023 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)