कंपनियां

GVK Power & Infra Q1 Results: कंपनी ने पहली तिमाही में कमाया 275.27 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 620.37 करोड़ रुपये से घटकर 515.50 करोड़ रुपये रह गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 11, 2023 | 4:55 PM IST

जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (GVK Power & Infrastructure) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 275.27 करोड़ रुपये रहा है।

खर्च घटने से कंपनी मुनाफे की स्थिति में पहुंची है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 400.08 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च घटकर 240.27 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 809.18 करोड़ रुपये था।

कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 620.37 करोड़ रुपये से घटकर 515.50 करोड़ रुपये रह गई।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने टी. रवि प्रकाश को कंपनी सचिव एवं अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2023 से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें : Zydus Lifesciences Q1 results: नेट प्रॉफिट दो गुना होकर 1,086.9 करोड़ रुपये पर पहुंचा

First Published : August 11, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)