कंपनियां

HCLTech और Cisco ने पेश की ‘परवेसिव वायरलेस मोबिलिटी ऐज-ए-सर्विस’

एचसीएलटेक और सिस्को ने व्यापक वायरलेस मोबिलिटी को सेवा के रूप में पेश किया है

Published by
भाषा   
Last Updated- May 03, 2024 | 12:14 PM IST

आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज और नेटवर्क दिग्गज सिस्को ने ‘परवेसिव वायरलेस मोबिलिटी ऐज़-ए-सर्विस’ शुरू करने की घोषणा की है। यह विभिन्न उद्योगों के लिए सुरक्षित और निर्बाध उद्यम-व्यापी संपर्क स्थापित करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेवा एचसीएलटेक की प्रबंधित नेटवर्क सेवा विशेषज्ञता को सिस्को की अल्ट्रा-रिलायबल वायरलेस बैकहॉल (यूआरडब्ल्यूबी) प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ती है ताकि नेटवर्क का एक ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार किया जा सके जो मजबूत संपर्क प्रदान करे।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एचसीएलटेक और सिस्को ने व्यापक वायरलेस मोबिलिटी को सेवा के रूप में पेश किया है… यह विविध उद्योगों के लिए सुरक्षित और निर्बाध उद्यम-व्यापी संपर्क स्थापित करेगी।’’

First Published : May 3, 2024 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)