HDFC AMC Q2 Results: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने मंगलवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में टैक्स के बाद प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 576.61 करोड़ रुपये रहा।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष (FY24) की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 436.52 करोड़ रुपये था।
एचडीएफसी एएमसी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी कुल आय 38 प्रतिशत बढ़कर 1,058.19 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 765.35 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 1180.37 करोड़ रुपये जबकि कुल इनकम 2,007 करोड़ रुपये रही। इस बीच, बीएसई (BSE) पर एचडीएफसी एएमसी के शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 4,565 रुपये पर बंद हुए।